मैं तो खेलूँ कान्हा संग होरी रे,
मोहे मीठी लागे थारी बरजोरी रे.....
थारे प्रेम -रंग से भरी पिचकारी रे,
म्हारे तन-मन को भीगा गई रे......
तोहरे रंग से रंगे मोरे घाघरा-चोली रे,
अब न चढ़े कोई दूजो रंग रे......
..हृदय की बंजर जमीं पर,जब भक्ति की स्नेह वर्षा होती है तो कुछ अंकुर स्वतः ही फूट पड़ते हैं.....उन पल्लवों पर कुछ ओस की बूँदें भावना बन कर उभर जातीं हैं.....बस ये वही आवेग हैं......
krishn prem mein bhige logoin ka swagat hai...........
Thursday, February 25, 2010
Monday, February 22, 2010
Tuesday, February 16, 2010
तुम, उन्हें कब करीब पाओगे ?
जब किसी का दुःख देख, तुम्हारे नैनों से अश्रु बह जायें
तब उन्हें करीब पाओगे........
जब किसी कि स्नेह-छाया पा,तुम्हारा हृदय तृप्त हो जाये
तब तुम उन्हें करीब पाओगे ......
जब किसी का सुख देख ,तुम प्रफुल्लित हो जाओ
तब तुम उन्हें करीब पाओगे......
जब किसी का संकट ,तुम हर लो
तब तुम उन्हें करीब पाओगे.....
जब ध्यान में एकाग्रचित हो कर,मन में शांति पा जाओ
तब तुम उन्हें ,सब से करीब पाओगे.......
जब किसी का दुःख देख, तुम्हारे नैनों से अश्रु बह जायें
तब उन्हें करीब पाओगे........
जब किसी कि स्नेह-छाया पा,तुम्हारा हृदय तृप्त हो जाये
तब तुम उन्हें करीब पाओगे ......
जब किसी का सुख देख ,तुम प्रफुल्लित हो जाओ
तब तुम उन्हें करीब पाओगे......
जब किसी का संकट ,तुम हर लो
तब तुम उन्हें करीब पाओगे.....
जब ध्यान में एकाग्रचित हो कर,मन में शांति पा जाओ
तब तुम उन्हें ,सब से करीब पाओगे.......
Sunday, January 10, 2010
करुणा सागर सब गुण आगर,रखियो मेरी लाज रघुवर.....
मैं तो भई मीरा-गिरधर,तेरी भक्ति में,
रखियो श्रद्धा जीवन भर ........
मैं तो भई राधा -कान्हा ,तेरे प्रेम में,
रखियो पाती जीवन भर .......
मैं तो भई रुक्मणी-कृष्णा,तेरे बंधन में ,
रखियो उमंग जीवन भर ........
मैं तो भई गोपी-कन्हैया,तेरे वियोग में ,
रखियो मेरी आस जीवन भर .....
मैं तो भई सुदामा-कन्हाई, तेरे साथ में ,
रखियो विश्वास मेरा जीवन भर ......
मैं तो भई मीरा-गिरधर,तेरी भक्ति में,
रखियो श्रद्धा जीवन भर ........
मैं तो भई राधा -कान्हा ,तेरे प्रेम में,
रखियो पाती जीवन भर .......
मैं तो भई रुक्मणी-कृष्णा,तेरे बंधन में ,
रखियो उमंग जीवन भर ........
मैं तो भई गोपी-कन्हैया,तेरे वियोग में ,
रखियो मेरी आस जीवन भर .....
मैं तो भई सुदामा-कन्हाई, तेरे साथ में ,
रखियो विश्वास मेरा जीवन भर ......
Friday, January 8, 2010
Tuesday, January 5, 2010
मेरे हाथों में है ही क्या .....
जिसे खो जाने का डर मुझे सताता है
मेरे पास अपना कुछ भी नहीं हैं
अगर है कुछ तो सिर्फ सोच ,
जिस पर सिर्फ मेरा अधिकार है |
तो क्यों न ,व्योम में ऊडूँ, बगीचों में खिलूँ ,
समन्दर की गहराई में उतरूँ,ध्यान की अग्नि में जलूँ,
धरती की तरह अपनी सोच को सशक्त बनाऊँ
और मन से नाता जोड़ कर उसे सदा शाँत रखूँ........
जिसे खो जाने का डर मुझे सताता है
मेरे पास अपना कुछ भी नहीं हैं
अगर है कुछ तो सिर्फ सोच ,
जिस पर सिर्फ मेरा अधिकार है |
तो क्यों न ,व्योम में ऊडूँ, बगीचों में खिलूँ ,
समन्दर की गहराई में उतरूँ,ध्यान की अग्नि में जलूँ,
धरती की तरह अपनी सोच को सशक्त बनाऊँ
और मन से नाता जोड़ कर उसे सदा शाँत रखूँ........
जीवन क्या है ?.....
एक विचार जिसके आधार पर ,
हम जीते हैं ......
एक सोच जिसको मुकाम समझ ,
हम प्रयास करते हैं .....
एक सपना जिसकी कल्पना कर,
हम सफर करते हैं ......
एक दायरा जिसके घेरे में,
हम बाँधते हैं .......
एक मनन जिसको सोच बना ,
हम जीना चाहते हैं ......
और
एक आजादी जिसको अपना मान ,
हम जीना चाहते हैं .......
एक विचार जिसके आधार पर ,
हम जीते हैं ......
एक सोच जिसको मुकाम समझ ,
हम प्रयास करते हैं .....
एक सपना जिसकी कल्पना कर,
हम सफर करते हैं ......
एक दायरा जिसके घेरे में,
हम बाँधते हैं .......
एक मनन जिसको सोच बना ,
हम जीना चाहते हैं ......
और
एक आजादी जिसको अपना मान ,
हम जीना चाहते हैं .......
Sunday, January 3, 2010
प्याला कृष्ण नाम का ........
प्याला कृष्ण नाम का ,अधरों पर लगा ले .....
प्यास की अलख जगा ले ,तू मतवाला बन जायेगा ......
चरणों में स्वयं को पायेगा ,समर्पण से शांति पायेगा ......
चिंता मुक्त जीवन जियेगा ,प्रिय प्याला जितना उतरेगा ......
जितना मन में धीर धरेगा ,प्रभु को उतना पास पायेगा ......
अपनी नाव धारा में बहा रे ,उतरेगा क्षीर -सागर में प्रभु द्वारे .....
Saturday, January 2, 2010
जग छोड़ा है तुम्हे है पाना .....
जग छोड़ा है तुम्हें है पाना ,कानाह तुम मुझे लेने आना .....
बालापन की प्रीति हमारी,कहाँ छुपे हो कृष्ण मुरारी
तुझ को ढूंढे नैना हमारे ,आ करअपना वादा निभाना .....
पल -पल तेरी रह निहारी ,आँखे पथरा गई हमारी ,
रहूँगी मैं सदा अंगना तिहारे ,बन कर दीप सा है मुझे जलना.....
इस जीवन की अभिलाषा हमारी ,तुझे निहारे अँखियाँ हमारी
रहूँगी मैं सदा साथ तिहारे ,आ कर मेरा हाथ थामना .......
Friday, January 1, 2010
आ श्याम आ मेरे बाँकेबिहारी......
आ श्याम आ मेरे बाँकेबिहारी ,चरणों की दासी मीरा करे इंतजारी ........
तेरे चरणों की रज से अपनी माँग भरूँगी, तेरे ही रंग में अपनी चुनरी रंगुंगी .......
तेरी मुरली धुन सुन दौड़ी चली आऊँगी ,तेरे प्रेम से ही मन की गागर भरूँगी ......
तेरी प्रीत में जोगन बनी हूँ ,तुझे न पाऊँगी तब तक चैन न पाऊँगी .......
तेरे चरणों की रज से अपनी माँग भरूँगी, तेरे ही रंग में अपनी चुनरी रंगुंगी .......
तेरी मुरली धुन सुन दौड़ी चली आऊँगी ,तेरे प्रेम से ही मन की गागर भरूँगी ......
तेरी प्रीत में जोगन बनी हूँ ,तुझे न पाऊँगी तब तक चैन न पाऊँगी .......
तुम आओ न आओ कानाह ......
तुम आओ न आओ कानाह ,मैं तुम्हें यूहीं बुलाया करूँ .....
तुम सुनो न सुनो कानाह , मैं तुम्हें यूहीं पुकारा करूँ ......
तुम मिलो न मिलो कानाह ,मैं तुम्हें यूहीं पाना चाहूँ .....
तुम कहो न कहो कानाह ,मैं तुम्हें यूहीं सुना करूँ .....
तुम देखो न देखो कानाह ,मैं तुम्हें निहारा करूँ ....
तुम चाहो न चाहो कानाह ,मैं पूजा करूँ........
तुम सुनो न सुनो कानाह , मैं तुम्हें यूहीं पुकारा करूँ ......
तुम मिलो न मिलो कानाह ,मैं तुम्हें यूहीं पाना चाहूँ .....
तुम कहो न कहो कानाह ,मैं तुम्हें यूहीं सुना करूँ .....
तुम देखो न देखो कानाह ,मैं तुम्हें निहारा करूँ ....
तुम चाहो न चाहो कानाह ,मैं पूजा करूँ........
Monday, December 28, 2009
मैं न राधा -मीरा ....
मैं ,न राधा -मीरा
मैं तुमरी दासी ,करूँ प्रार्थना दिन -राती .......
मैं ,न मुकुट -पीताम्बर
मैं ,चरणों की झांझर ,पड़ी रहूँ शरण तिहारी......
मैं , न दीपक -ज्योति .....
मैं ,मंदिर की बाती ,जलती रहूँ दिन -राती ......
मैं ,न कलंगी -मुरली ......
मैं ,कंठ की बैजन्ती माल,लगी रहूँ ह्रदय से तिहारी......
मैं ,न यमुना -वट -वृक्ष
मैं ,हूँ तीरे की रज ,जहाँ हो रास दिन -राती.......
मैं ,न रुकमनी -तुलसी.
मैं ,हूँ चाँद की चकोर ,निहारा करूँ दिन-राती....
मैं ,न यशोदा -देवकी ......
मैं ,हूँ सुदामा की आस ,मिलन की राह पर चलूँ दिन -राती .....
मैं तुमरी दासी ,करूँ प्रार्थना दिन -राती .......
मैं ,न मुकुट -पीताम्बर
मैं ,चरणों की झांझर ,पड़ी रहूँ शरण तिहारी......
मैं , न दीपक -ज्योति .....
मैं ,मंदिर की बाती ,जलती रहूँ दिन -राती ......
मैं ,न कलंगी -मुरली ......
मैं ,कंठ की बैजन्ती माल,लगी रहूँ ह्रदय से तिहारी......
मैं ,न यमुना -वट -वृक्ष
मैं ,हूँ तीरे की रज ,जहाँ हो रास दिन -राती.......
मैं ,न रुकमनी -तुलसी.
मैं ,हूँ चाँद की चकोर ,निहारा करूँ दिन-राती....
मैं ,न यशोदा -देवकी ......
मैं ,हूँ सुदामा की आस ,मिलन की राह पर चलूँ दिन -राती .....
men n jaanu tum kaun ho mere......
मैं ,न जानूँ, तुम कौन हो मेरे ..........
उठा जाते हो , भोर होते ,
नयनों में ज्योति जगा जाते हो ,
ह्रदय में बस जाते हो ,
जिधर जाऊँ मिल जाते हो ,
तन में लहू -सा बहा जाते हो ,
जिधर देखूँ समा जाते हो ,
चित में धीर धर जाते हो ,
मन में करुना पैदा करुँ जाते हो ,
ध्यान में सवेरा कर जाते हो ,
जीवन में आस जगा जाते हो,
न जाने तुम कौन हो मेरे .................
उठा जाते हो , भोर होते ,
नयनों में ज्योति जगा जाते हो ,
ह्रदय में बस जाते हो ,
जिधर जाऊँ मिल जाते हो ,
तन में लहू -सा बहा जाते हो ,
जिधर देखूँ समा जाते हो ,
चित में धीर धर जाते हो ,
मन में करुना पैदा करुँ जाते हो ,
ध्यान में सवेरा कर जाते हो ,
जीवन में आस जगा जाते हो,
न जाने तुम कौन हो मेरे .................
Sunday, December 27, 2009
बाज रही मुरली मोहन की ........
बाज रही मुरली मोहन की .....
या मुरली ने मेरो मन मोह लियो ,
सुध न रही तन की मोहन की ......
मोर मुकुट सिर,गल -बैजंती माल,
अधर पे मुरली मीठी मुस्कान ......
राधा के कान्हा ,मीरा के घनश्याम ,
दोनों की प्रीत से बंधे हैं भगवन ........
ग्वाल संग धेनु चराएं,गोपियन संग रास रचाएं ,
यशोदा पुकारे कहाँ हो श्याम ........
या मुरली ने मेरो मन मोह लियो ,
सुध न रही तन की मोहन की ......
मोर मुकुट सिर,गल -बैजंती माल,
अधर पे मुरली मीठी मुस्कान ......
राधा के कान्हा ,मीरा के घनश्याम ,
दोनों की प्रीत से बंधे हैं भगवन ........
ग्वाल संग धेनु चराएं,गोपियन संग रास रचाएं ,
यशोदा पुकारे कहाँ हो श्याम ........
Friday, December 18, 2009
" आओ सखी "
आओ सखी गोपी बने संग ,
चले राधे कुंज कानाह के संग
मन में उमंग चाल में से ,
क्यों न उड़ चलें बन के पतंग
नाँचे बन मयूर यमुना तीरे ,
कानाह प्रीति से मन की गागर भरें
Thursday, December 17, 2009
"जननी "
जननी को सदा ही मैंने एक बहती धारा ही माना है
पर आज एक अलग से देख रही हूँ ,
न जाने मन में विचार आया क्या वह एक भरा -पूरा कुआँ है ?
जन्म से ही उसे बाँधते जाते हैं रिश्तों में अर्थार्त खोदते ,गहराते और गोला रूपी दायरे में सीमित करते जाते हैं
और वह गहरा जाती है ,जब तक उसमें स्वंय की अनेकानेक धाराएँ न निकलतीं |
एक दिन वह बन जाती है भवनाओं से ओत -प्रोत या लबालब कुआँ जिसका मन जब आये उसे उलीच लो और तृप्त हो लो ,सभी रिश्तों को तृप्त करते हुए वह स्वंय खंगर हो जाती है |
कभी हर आवाज को लौटाती , आज वह अकेली खड़ी ,रीती पड़ी है -
क्या नियति ने उसेसिर्फ तृप्त करने के लिए ही रचा है ?
उसके रीते -अँधेरे मन में झाँकना तो दूर, कोई निकट नहीं जाना चाहता.........
मुझे भी जी लेने दो जरा सा
थोडा सा......
इस नश्वर को प्रवृत्ति ने हाँका अब तक ,
आज से निवृत्ति को हाँकने दो
थोडा सा .......
परिचय होने दो स्वयं से,
पा लेने दो जरा मुझे भी अपने आप को
थोडा सा .......
उफ़न न जाये कहीं मेरे हृदय की वेग धारा,
और शीतल न पड़ न जाये मेरा मन का धरातल
थोडा सा .......
मेरी सोच को विस्तृत होने दो व्योम की तरह ,
निर्भय बन जरा-सा उड़ लूँ पंछी की तरह .......
थोडा सा .......
जीवन क्या है ?
एक विचार,
जिसके आधार पर ,हम जीते हैं........
एक सोच,
जिसको मुकाम समझ ,हम प्रयास करते हैं......
जिसके आधार पर ,हम जीते हैं........
एक सोच,
जिसको मुकाम समझ ,हम प्रयास करते हैं......
एक सपना,
जिसकी कल्पना कर,हम सफर करते हैं.......
एक दायरा,
जिसके घेरे में ,हम बंधते हैं.......
एक आजादी,
जिसको अपना मान ,हम जीना चाहते हैं.....
जिसके घेरे में ,हम बंधते हैं.......
एक आजादी,
जिसको अपना मान ,हम जीना चाहते हैं.....
Saturday, December 12, 2009
हे माँ !.........
तुम हो व्योम विशाल
पर तुम सदा ,
मेरे मन के धरातल पर
तुम हो श्वेत मन्दाकिनी ,
पर तुम सदा ,
मेरे तन में लहू बन कर
पर तुम सदा ,
मेरे मन के धरातल पर
तुम हो श्वेत मन्दाकिनी ,
पर तुम सदा ,
मेरे तन में लहू बन कर
Subscribe to:
Posts (Atom)
